सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज का नया भाव

Edited By Updated: 17 Jun, 2022 12:25 PM

gold and silver prices fall know today s new price

कमजोर ग्लोबल संकेतों से शुक्रवार, 17 जून 2022 को भारतीय बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में संघर्ष दिख रहा है। डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड्स में रिकवरी से सोने (24 Carat Gold) के भाव पर दबाव है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) अगस्त

बिजनेस डेस्कः कमजोर ग्लोबल संकेतों से शुक्रवार, 17 जून 2022 को भारतीय बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में संघर्ष दिख रहा है। डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड्स में रिकवरी से सोने (24 Carat Gold) के भाव पर दबाव है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) अगस्त वायदा सोने का दाम 0.04 फीसदी प्रति 10 ग्राम फिसल गया जबकि जुलाई वायदा चांदी की कीमत 0.09 फीसदी प्रति किलोग्राम टूट गई। पिछले हफ्ते शुक्रवार को भारत में गोल्ड की कीमत 51,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची थी।

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में आज गिरावट आई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स में बढ़ोतरी के कारण गिरावट आई। हाजिर सोना आज 0.7% गिरकर 1,844.25 डॉलर प्रति औंस हो गया।. इस हफ्ते 1.5% की गिरावट आई। मई के मध्य के बाद से सबसे बड़ी वीकली गिरावट।

हालांकि, कीमतें कोविड​​-19 के पूर्व स्तर पर वापस नहीं आएंगी क्योंकि सोने को रूस-यूक्रेन में जंग, दुनिया भर में बढ़ती महंगाई और अभी भी जारी महामारी का सपोर्ट मिलेगा।

शुक्रवार के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त वायदा सोने का दाम 22 रुपए या 0.04 फीसदी गिरकर 50,964 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि जुलाई वायदा चांदी की कीमत 57 रुपए या 0.09 फीसदी बढ़कर 61,470 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!