सोने की कीमत में तेजी, चांदी में आई गिरावट, जानें आज कीमतों में कितना हुआ फेरबदल?

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 10:11 AM

gold prices rise while silver falls find out how much the rates changed today

गुरुवार (10 सितंबर) को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है जबकि चांदी में गिरावट। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का वायदा भाव 183 रुपए बढ़त के साथ 1,53,946 रुपए, जबकि चांदी के भाव में 754 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,43,459...

नई दिल्लीः गुरुवार (10 सितंबर) को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है जबकि चांदी में गिरावट। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का वायदा भाव 183 रुपए बढ़त के साथ 1,53,946 रुपए, जबकि चांदी के भाव में 754 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,43,459 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है।  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,448 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,460.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,458.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Comex पर चांदी के वायदा भाव 67.94 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 68.64 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 68.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को कम मांग के कारण सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई और यह 100 रुपए टूटकर 1,58,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 1,58,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि, चांदी ने इस रुख के उलट प्रदर्शन किया और लगातार दूसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी। यह मंगलवार के 2,41,100 रुपए प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 2,300 रुपए  बढ़कर 2,43,400 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक -जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ''सोने की कीमत एक सीमित दायरे में रही है क्योंकि निवेशक इस सप्ताह के आखिर में आने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी महंगाई आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच लगातार महंगाई को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं। गांधी ने कहा, ''ऊर्जा की अधिक लागत महंगाई के दबाव को बढ़ा सकती है और इस संभावना को मजबूत कर सकती है कि ब्याज दरें ऊंची बनी रह सकती हैं, जिससे सर्राफा में बढ़त सीमित हो सकती है।'' 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!