Crash हुआ Gold-Silver, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 10:41 AM

gold and silver prices crashed with a significant drop

बुधवार (2 सितंबर, 2026) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। MCX पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना 1639 रुपए गिरकर 1,50,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 3010.00 रुपए की गिरावट के साथ 2,32,431...

नई दिल्लीः बुधवार (2 सितंबर, 2026) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। MCX पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना 1639 रुपए गिरकर 1,50,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 3010.00 रुपए की गिरावट के साथ 2,32,431 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

दिल्ली में सर्राफा कीमत

दिल्ली में सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट आई। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,700 रुपए घटकर लगभग दो सप्ताह के निचले स्तर 1,58,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि सोमवार को यह 1,60,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले पांच सत्रों में सोने में 8,900 रुपए या 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। 25 अगस्त को इसकी कीमत 1,67,100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। चांदी की कीमत में भी 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2,40,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। सोमवार को यह 2,45,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!