Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 May, 2026 10:23 AM

गुरुवार (7 मई) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। MCX पर सोने का वायदा भाव 1,52,605 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,55,575 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
10 Grams of Gold today: गुरुवार (7 मई) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। MCX पर सोने का वायदा भाव 1,52,605 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,55,575 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज
Comex पर सोना 4,702.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,694.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,716.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.83 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.12 डॉलर की तेजी के साथ 78.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 2,900 रुपए बढ़कर 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। वहीं चांदी 3,500 रुपए चढ़कर 2.54 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के साथ तेल की कीमतों में गिरावट आने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,900 रुपए यानी लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 1,55,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। यह मंगलवार को 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी।
चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी आई। इसकी कीमत 3,500 रुपए यानी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 2,54,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। एसोसिएशन के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में इस धातु की कीमत 2,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।