Gold Prices Down: सोने में गिरावट, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदने से पहले चेक करें आज का लेटेस्ट भाव

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 10:13 AM

gold prices fall silver gains momentum check today s latest price before buyin

रिकॉर्ड लेवल छूने के बाद आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। बुधवार (10 सितंबर) को MCX पर सोना 1,09,007 रुपए पर है। वहीं चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी है। चांदी की कीमत 0.47 फीसदी उछाल के साथ 1,25,050 रुपए प्रति किग्रा पर है।

बिजनेस डेस्कः रिकॉर्ड लेवल छूने के बाद आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। बुधवार (10 सितंबर) को MCX पर सोना 1,09,007 रुपए पर है। वहीं चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी है। चांदी की कीमत 0.47 फीसदी उछाल के साथ 1,25,050 रुपए प्रति किग्रा पर है। 

दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 5,080 रुपए की छलांग के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 1,12,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,07,670 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,800 रुपए उछलकर रिकॉर्ड 1,28,800 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछली कारोबारी सत्र में यह 1,26,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण

वैश्विक अनिश्चितता: ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं।
केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
महंगाई और कम ब्याज दरें: मुद्रास्फीति के डर और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक हो गया है।
डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोना महंगा हो रहा है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!