Gold Buyers के लिए अच्छी खबर! 4 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें कितनी मिली राहत

Edited By Updated: 04 Nov, 2025 10:21 AM

good news for gold buyers gold and silver prices fell on november 4th

अगर आप आज (4 नवंबर) गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सप्ताह के दूसरे दिन MCX पर सोने के वायदा भाव 0.60 फीसदी लुढ़क कर 1,20,680 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,46,850 रुपए के करीब...

बिजनेस डेस्कः अगर आप आज (4 नवंबर) गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सप्ताह के दूसरे दिन MCX पर सोने के वायदा भाव 0.60 फीसदी लुढ़क कर 1,20,680 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,46,850 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी पड़े नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,013.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस  4,014 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,001.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.88 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.04 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 47.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

सोमवार को राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपए टूटकर 1,25,300 रुपए  प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय दिल्ली सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपए टूटकर 1,24,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। शुक्रवार को यह 1,25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,25,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी शुक्रवार के बंद भाव 1,53,000 रुपए प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपए बढ़कर 1,54,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 99.89 पर पहुंच गया, जिससे सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!