Gold/Silver News: सोने-चांदी की हो सकती है शॉर्टेज! बैंकों ने रोका Import, जानिए क्या है वजह?

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 02:31 PM

shortage of gold and silver possible banks halt imports

भारतीय बैंकों ने विदेशी सप्‍लायर्स से सोने-चांदी का आयात रोक दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम में कई टन सोना-चांदी अटका हुआ है क्योंकि सरकार ने इनके आयात की अनुमति देने के लिए अब तक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है। अगर आयात नहीं...

बिजनेस डेस्कः भारतीय बैंकों ने विदेशी सप्‍लायर्स से सोने-चांदी का आयात रोक दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम में कई टन सोना-चांदी अटका हुआ है क्योंकि सरकार ने इनके आयात की अनुमति देने के लिए अब तक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है। अगर आयात नहीं हुआ तो देश में सोने और चांदी की शॉर्टेज हो सकती है। भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है। साथ ही भारत चांदी का सबसे बड़ा खरीदार है। देश में सोने और चांदी की अधिकांश डिमांड आयात से पूरी होती है।

DGFT जारी करता है आदेश 

अमूमन नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने पर मिनिस्ट्री और कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तहत आने वाला विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) एक आदेश जारी करता है। इसमें उन बैंकों की लिस्ट दी जाती है जिन्हें आरबीआई ने सोना और चांदी आयात करने के लिए अधिकृत किया है। पिछले ऑर्डर अप्रैल 2025 में जारी किया गया था और यह पिछले फाइनेंशियल ईयर के अंतिम दिन 31 मार्च तक वैलिड था। बैंकों को अब डीजीएफटी के नए आदेश का इंतजार है। हालांकि इस पर डीजीएफटी ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

बैंकों को ऑर्डर का इंतजार

बैंकों को उम्मीद थी कि DGFT अप्रैल की शुरुआत में ही ऑर्डर जारी कर देगा, जैसा कि यह हर साल करता है लेकिन अब तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। एक प्राइवेट बैंक में मुंबई बेस्ड एक बुलियन डीलर ने बताया कि बिना कस्टम्स क्लीयरेंस के 5 टन से ज्यादा गोल्ड अटका पड़ा हुआ है। नाम न जाहिर करने की शर्त पर डीलर ने बताया कि DGFT ऑर्डर के टाइमिंग की अनिश्चितता की वजह से बैंकों को विदेशी सप्लायर्स से नए इंपोर्ट ऑर्डर रोकने पड़े हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!