बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अगस्त में सुस्त पड़कर 4.8% पर

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 06:23 PM

growth rate of core industries slows to 4 8 in august

देश के नौ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अगस्त में घटकर 4.8 प्रतिशत रही। कोयला, प्राकृतिक गैस, कच्चे तेल और उर्वरक उत्पादन में गिरावट के कारण बुनियादी उद्योगों के उत्पादन की रफ्तार सुस्त पड़ी है। सरकार के सोमवार को जारी आंकड़ों से यह

नई दिल्लीः देश के नौ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अगस्त में घटकर 4.8 प्रतिशत रही। कोयला, प्राकृतिक गैस, कच्चे तेल और उर्वरक उत्पादन में गिरावट के कारण बुनियादी उद्योगों के उत्पादन की रफ्तार सुस्त पड़ी है। सरकार के सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। 

बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में पिछले साल अगस्त में 6.2 प्रतिशत और इस साल जुलाई में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान इन प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4.3 प्रतिशत रही, जो बीते वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में 2.4 प्रतिशत थी।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!