Havells: मुनाफा 27.5% बढ़ा, आय 13.3% बढ़ी

Edited By ,Updated: 17 Jan, 2017 02:51 PM

havells q3 profit rises 27  to rs 153 cr

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स का मुनाफा 27.5 फीसदी बढ़कर 153 करोड़ रुपए हो गया है।

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स का मुनाफा 27.5 फीसदी बढ़कर 153 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स का मुनाफा 120 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स की आय 13.3 फीसदी बढ़कर 1622 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स की आय 1431.6 करोड़ रुपए रही थी। साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हैवेल्स का एबिटडा 185.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 193 करोड़ रुपए हो गया है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हैवेल्स का एबिटडा मार्जिन 12.9 फीसदी से घटकर 11.9 फीसदी रहा है।

मास्टेकः मुनाफा 46.8% बढ़ा
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मास्टेक का मुनाफा 46.8 फीसदी बढ़कर 11.2 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में मास्टेक का मुनाफा 7.6 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मास्टेक की आय 0.3 फीसदी बढ़कर 126.2 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में मास्टेक की आय 125.9 करोड़ रुपए रही थी। तिमाही दर तिमाही पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मास्टेक का एबिटडा 11.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 13.6 करोड़ रुपए हो गया है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में मास्टेक का एबिटडा मार्जिन 8.9 फीसदी से बढ़कर 10.8 फीसदी रहा है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!