HDFC का मुनाफा बढ़ा, आय 6.6% बढ़ी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 02:41 PM

hdfc  s profit surges  earnings up 6 6

वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर 5,670 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1,701.2 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी को 3,675 करोड़ रुपए

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर 5,670 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1,701.2 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी को 3,675 करोड़ रुपए का एकमुश्त मुनाफा हुआ है। एच.डी.एफ.सी. की आय 6.6 फीसदी बढ़कर 8,667 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की आय 8,134 करोड़ रुपए रही थी। वहीं ब्याज आय 11.2 फीसदी बढ़कर 2,967.7 करोड़ रुपए रही है।  2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 2,668.8 करोड़ रुपए रही थी। एच.डी.एफ.सी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.9 फीसदी से घटकर 3.86 फीसदी रहा है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.95 फीसदी रहा था। एच.डी.एफ.सी. का लोन बुक 2.87 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3.4 लाख करोड़ रुपए रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!