HDFC लाइफ का चौथी तिमाही का मुनाफा 4% बढ़कर 496 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 11:10 AM

hdfc life s q4 profit rises 4 to 496 crore

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की प्रीमियम आय बढ़ने के कारण मार्च, 2026 में समाप्त तिमाही में एकल शुद्ध मुनाफा चार प्रतिशत बढ़कर 495.65 करोड़ रुपए हो गया। इस जीवन बीमा कंपनी ने वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च अवधि में 476.54 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।...

नई दिल्लीः एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की प्रीमियम आय बढ़ने के कारण मार्च, 2026 में समाप्त तिमाही में एकल शुद्ध मुनाफा चार प्रतिशत बढ़कर 495.65 करोड़ रुपए हो गया। इस जीवन बीमा कंपनी ने वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च अवधि में 476.54 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। एचडीएफसी लाइफ ने नियामकीय सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसकी शुद्ध प्रीमियम आय 25,829 करोड़ रुपए रही, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 23,765.56 करोड़ रुपए थी।

इस बीच, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपए के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2.10 रुपए का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की, जो उसकी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंज़ूरी पर निर्भर करेगा। कंपनी ने कहा कि अंतिम लाभांश के लिए रिकॉर्ड तिथि 19 जून होगी। 

एचडीएफसी लाइफ के निदेशक मंडल ने अपने प्रवर्तक एचडीएफसी बैंक को तरजीही आधार पर 10 रुपए के अंकित मूल्य वाले 1.45 करोड़ शेयर 688.52 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर कुल 1,000 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दे दी है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में, एचडीएफसी लाइफ का शुद्ध मुनाफा छह प्रतिशत बढ़कर 1,910 करोड़ रुपए हो गया और कुल प्रीमियम साल-दर-साल 12 प्रतिशत बढ़कर 79,387 करोड़ रुपए हो गया। 

एचडीएफसी लाइफ की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विभा पडलकर ने कहा, ''वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, हमने व्यक्तिगत डब्ल्यूआरपी के हिसाब से शीर्ष तीन निजी बीमा कंपनियों में अपनी जगह बनाए रखी। वित्तवर्ष 2025-26 के 11 महीने में (अप्रैल-फरवरी) में हमारी निजी क्षेत्र बाजार हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत रही।''  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!