सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 03 Oct, 2023 11:59 AM

heavy fall in gold and silver prices check latest rates

डॉलर की तेजी में सोने-चांदी के वायदा भाव आज धड़ाम से गिर गए। चांदी के भाव 7 महीने के निचले स्तर तक चले गए हैं। चांदी के वायदा में भाव करीब 2,900 और सोने के वायदा भाव में करीब 900 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी...

बिजनेस डेस्कः डॉलर की तेजी में सोने-चांदी के वायदा भाव आज धड़ाम से गिर गए। चांदी के भाव 7 महीने के निचले स्तर तक चले गए हैं। चांदी के वायदा में भाव करीब 2,900 और सोने के वायदा भाव में करीब 900 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। 

एचडीएफसी सिक्योरिटी में कमोडिटी व करेंसी हेड अनुज गुप्ता ने बताया कि डॉलर में तेजी के कारण सोने की वायदा कीमतों में गिरावट आ रही है। सोमवार को भारतीय बाजार बंद थे। इसलिए आज बाजार खुलने पर भारतीय बाजार में सोने-चांदी की वायदा कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। चांदी के वायदा भाव 7 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गए हैं। इस साल चांदी के वायदा भाव अपने उच्च स्तर से करीब 12 हजार रुपए टूट चुके हैं। 

सोने की वायदा कीमतें

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 175 रुपए की गिरावट के साथ 57,425 रुपए के भाव पर खुला। बाजार खुलने के कुछ समय बाद यह 56,698 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

मंगलवार को चांदी के वायदा भाव में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके भाव घटकर 7 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 602 रुपए की गिरावट के साथ 69,255 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,884 रुपए की गिरावट के साथ 66,973 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। एक बार तो भाव 65,666 रुपए तक गिर गए थे। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले सोने-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। Comex पर सोना 1844.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1947.20 डॉलर था। कुपछ समय बाद करीब 11 डॉलर की गिरावट के साथ 1836.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 21.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.42 डॉलर था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!