Oil Prices Today: कई शहरों में बदल गए Petrol-Diesel के दाम, कहीं राहत तो कहीं बढ़ा खर्च

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 11:28 AM

in crude oil prices petrol and diesel rates change in several cities

शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के भाव 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचने के बाद तेल की कीमतों में भी बदलाव आया है। आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं, जबकि...

बिजनेस डेस्कः शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के भाव 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचने के बाद तेल की कीमतों में भी बदलाव आया है। आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं, जबकि दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे देश के चारों महानगरों में तेल कीमतें स्थिर हैं।

तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 101.92 रुपए लीटर हो गया है तो डीजल 21 पैसे बढ़त के साथ 95.37 रुपए लीटर पहुंच गया है। पटना में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 113.65 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 14 पैसे महंगा होकर 99.36 रुपए लीटर बिक रहा है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 16 पैसे सस्‍ता होकर 102.77 रुपए लीटर बिक रहा है तो डीजल 14 पैसे गिरावट के साथ 95.44 रुपए लीटर के भाव पहुंच गया है।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!