HSBC Cuts Gold price: सोने की कीमतों को लेकर HSBC रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल, घटाया कीमतों का अनुमान

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 06:09 PM

hsbc report stirs up a buzz regarding gold prices lowers price forecast

घरेलू और वैश्विक बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 0.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,115.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (अगस्त डिलीवरी) भी लगभग 0.4 फीसदी...

बिजनेस डेस्कः घरेलू और वैश्विक बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 0.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,115.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (अगस्त डिलीवरी) भी लगभग 0.4 फीसदी फिसलकर 4,124.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पूरे सप्ताह के दौरान गोल्ड में करीब 1.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं भारतीय बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स लगभग 800 रुपए टूटकर 1,44,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इस बीच HSBC ने गोल्ड की कीमतों का अनुमान घटा दिया है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। क्रूड ऑयल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका मजबूत होती है। यदि महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी रहती है तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है या जरूरत पड़ने पर और सख्ती अपना सकता है। ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर सोने जैसी गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों के लिए नकारात्मक मानी जाती हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी कम हो सकती है।

कीमतें गिरने पर बढ़ सकती है खरीदारी 

विश्लेषकों का मानना है कि फिलहाल गोल्ड में तेजी टिक नहीं पा रही है। पिछले सप्ताह की रिकवरी के बाद इस सप्ताह फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। हालांकि, यदि सोने की कीमतों में और गिरावट आती है तथा क्रूड ऑयल मौजूदा दायरे में स्थिर रहता है, तो निचले स्तरों पर खरीदारी लौट सकती है। दूसरी ओर, यदि कच्चे तेल में तेजी जारी रहती है और महंगाई का दबाव बढ़ता है, तो सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।

HSBC ने घटाया गोल्ड की कीमतों का अनुमान

वैश्विक बैंक HSBC ने 2026 में गोल्ड की औसत कीमत का अनुमान 4,864 डॉलर प्रति औंस से घटाकर 4,560 डॉलर प्रति औंस किया। 2027 के लिए गोल्ड की औसत कीमत 4,925 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान जताया है, जो कि पहले अनुमान में 5000 डॉलर थी। उसने कहा कि इस साल के बाकी महीनों में गोल्ड की कीमतें 3,800-4,700 डॉलर प्रति औंस के बीच रह सकती हैं। इस साल के अंत में कीमत 4,750 डॉलर तक जा सकती है। अगले साल के अंत तक कीमत 5,025 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!