Indigo का पहली तिमाही में मुनाफा ₹2,729 करोड़, आय में हुई 18% की वृद्धि

Edited By Updated: 26 Jul, 2024 05:09 PM

indigo s first quarter profit is rs2 729 crores income increased by 18

इंडिगो (Indigo) का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा 2,729 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार (YoY) पर यह 12% कम हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,091 करोड़ रुपए रहा था।

बिजनेस डेस्कः इंडिगो (Indigo) का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा 2,729 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार (YoY) पर यह 12% कम हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,091 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी की कुल आय में 18.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह आय 20,248.9 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 17,160.9 करोड़ रुपए थी। इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा, "पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कुल आय में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।"

PunjabKesari

इस साल 50.51% चढ़ा इंडिगो का शेयर

इंडिगो के शेयर 1.15% बढ़कर 4,483 रुपए पर बंद हुए। 6 महीने में शेयर ने 54.80% का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में ये 76.51% चढ़ा है। इंडिगो एयरलाइन को ऑपरेट करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने आज 26 जुलाई को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

खर्चों में वृद्धि

इंडिगो के खर्चों में वृद्धि देखी गई है, जो मुख्यतः ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑपरेशनल खर्चों में बढ़ोतरी के कारण हुआ है।

उड़ान नेटवर्क का विस्तार

कंपनी ने अपनी उड़ान सेवाओं का विस्तार करते हुए नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर परिचालन शुरू किया है।

यात्रियों की संख्या में वृद्धि

यात्रियों की संख्या में वृद्धि के बावजूद, कंपनी ने कुछ क्षेत्रों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अन्य आर्थिक चुनौतियों का सामना किया है।

भविष्य की योजनाएं

इंडिगो ने आने वाले समय में अपने बेड़े में नए विमानों को शामिल करने और सेवा गुणवत्ता में सुधार करने की योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी नई तकनीकों और सेवाओं को अपनाने की दिशा में भी काम कर रही है।

PunjabKesari

मार्जिन पर दबाव

हालांकि आय में वृद्धि हुई है लेकिन मार्जिन पर दबाव के कारण कंपनी का शुद्ध लाभ कम हुआ है।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है Indigo

इंडिगो बाजार हिस्सेदारी में भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसकी स्थापना 2006 में राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने की थी। ये रोजाना 2000 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है। 80 से ज्यादा डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 30 से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर इंडिगो की फ्लाइट चलती है। ये 110+ डेस्टिनेशन को जोड़ती है। एयरलाइन की 320 से ज्यादा एयरक्राफ्ट की फ्लीट है। इसके 50 करोड़ से ज्यादा कस्टमर है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!