अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में चढ़े शेयर बाजार, सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक उछला

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 10:25 AM

stock markets rally on hopes of resumption of us iran peace talks

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स की शुरुआत 1,133.53 अंक की बढ़त में 77,981.10 अंक पर हुई। कुछ ही देर में यह...

बिजनेस डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स की शुरुआत 1,133.53 अंक की बढ़त में 77,981.10 अंक पर हुई। कुछ ही देर में यह 78,270.42 अंक पर पहुंचकर 1,422.85 अंक ऊपर था। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 1352.06 अंक (1.76%) चढ़कर 78,199.63 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 321.15 अंक ऊपर 24,163.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 411.55 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,254.20 अंक पर रहा। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता दो दिन बाद फिर से शुरू हो सकती है, निवेशकों में उत्साह देखा गया जिससे अन्य एशियाई बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी लिवाली हावी रही।

आईटी, धातु, सार्वजनिक बैंकों, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक ऊपर थे। ऑटो, निजी बैंकों, एफएमसीजी, वित्त, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी फिलहाल एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और अडानी पोट्र्स के शेयर प्रतिशत से अधिक की तेजी में हैं। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!