आईओसी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 56% बढ़ा

Edited By Updated: 19 May, 2026 11:31 AM

ioc s net profit rises 56 in fourth quarter

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़कर 11,377.51 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आईओसी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़कर...

नई दिल्लीः इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़कर 11,377.51 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आईओसी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़कर 11,377.51 करोड़ रुपए हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 7,264.85 करोड़ रुपए था। 

कंपनी ने कहा कि इस तिमाही में उसे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस एलपीजी को लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण भारी नुकसान हुआ, लेकिन इसके बावजूद उसने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 36,802.42 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 12,961.57 करोड़ रुपए था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!