JSW एनर्जी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 38% बढ़कर 574 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 11 May, 2026 06:04 PM

jsw energy s fourth quarter net profit increased 38

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 574 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 415 करोड़ रुपए था। जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने

नई दिल्लीः जेएसडब्ल्यू एनर्जी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 574 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 415 करोड़ रुपए था। जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका कुल राजस्व 3,497 करोड़ रुपए के मुकाबले बढ़कर 4,851 करोड़ रुपए हो गया। 

कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपए के प्रत्येक शेयर पर दो रुपए (20 प्रतिशत) का लाभांश देने की भी सिफारिश की। जनवरी-मार्च तिमाही में स्थापित क्षमता 118 मेगावाट बढ़कर 13.45 गीगावाट हो गई। इसकी मुख्य वजह नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि रही। पिछले 12 महीनों में कुल 2,579 मेगावाट क्षमता जोड़ी गई जिसमें ओ2 पावर के अधिग्रहण के माध्यम से 1,343 मेगावाट की बाहरी क्षमता भी शामिल है। कुल स्थापित क्षमता में 7,796 मेगावाट (58 प्रतिशत) नवीकरणीय ऊर्जा और 5,658 मेगावाट (42 प्रतिशत) तापीय ऊर्जा शामिल है। वर्तमान में कुल सुनिश्चित उत्पादन क्षमता 32.1 गीगावाट है। 

समीक्षाधीन तिमाही में बिजली बिक्री 48 प्रतिशत बढ़कर 7.9 अरब यूनिट से बढ़कर 11.7 अरब यूनिट पर पहुंच गई। तापीय उत्पादन 43 प्रतिशत बढ़कर 6.2 अरब यूनिट से 8.8 अरब यूनिट हो गया। नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन 68 प्रतिशत बढ़कर 1.7 अरब यूनिट से 2.9 अरब यूनिट तक पहुंच गया। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शरद महेंद्र ने कहा, ''वित्त वर्ष 2025-26 हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा क्योंकि हमने 'स्ट्रैटेजी 3.0' के लक्ष्यों को वास्तविक व्यावसायिक परिणामों में बदला। हमने 2.6 गीगावाट क्षमता जोड़ी...'' समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 2,762 करोड़ रुपए हो गया जो पिछले 2024-25 में 1,983 करोड़ रुपए था। वहीं कुल राजस्व भी 12,639 करोड़ रुपए से बढ़कर 19,878 करोड़ रुपए हो गया।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!