Uganda: चट्टान से टकराकर पलटी स्कूल बस, 20 बच्चों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 04:02 PM

uganda school bus overturns after hitting a rock 20 children die

पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 20 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। युगांडा पुलिस बल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार रात...

नेशनल डेस्कः पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 20 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। युगांडा पुलिस बल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार रात पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह बस इलाके के सिपी झरने के एक शैक्षणिक टूर से लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल तीन वयस्कों और कई बच्चों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि बस राजधानी कंपाला में स्थित एक प्राथमिक 'किंग डेविड जूनियर स्कूल' की थी। पुलिस के बताया कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से फिसलकर एक चट्टान से टकराई और पलट गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!