कर्मयोगी भारत, OpenAI ने सिविल सेवकों के AI कौशल विकास के लिए किया समझौता

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 02:47 PM

karmayogi bharat and openai enter into an agreement ai  skill

सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-लाभकारी कंपनी कर्मयोगी भारत और ओपनएआई ने भारत की सिविल सेवाओं में क्षमता विकास को मजबूत करने के लिए सहयोग की बुधवार को घोषणा की। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को कृत्रिम मेधा (एआई) का आत्मविश्वास के साथ

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-लाभकारी कंपनी कर्मयोगी भारत और ओपनएआई ने भारत की सिविल सेवाओं में क्षमता विकास को मजबूत करने के लिए सहयोग की बुधवार को घोषणा की। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को कृत्रिम मेधा (एआई) का आत्मविश्वास के साथ उपयोग करने और नई क्षमताओं के जरिये जनसेवाओं के बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करना है। कर्मयोगी भारत आईजीओटी कर्मयोगी मंच का संचालन और प्रबंधन करती है। यह मंच सिविल सेवा के अधिकारियों को उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए कभी भी, कहीं भी और किसी भी उपकरण से सीखने की सुविधा देता है। 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सहयोग के तहत ओपनएआई अकादमी के क्षमता विकास संबंधी संसाधनों को आईजीओटी कर्मयोगी के शिक्षण तंत्र में शामिल किया जाएगा। इससे केंद्र और राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को इन संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। यह पहल 'मिशन कर्मयोगी' के लक्ष्यों के अनुरूप पेशेवर, अच्छी तरह प्रशिक्षित और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार सिविल सेवा के निर्माण में मदद करेगी।

कर्मयोगी भारत की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) छवि भारद्वाज ने कहा, ''प्रौद्योगिकी शासन के तौर-तरीकों को बदल रही है। ऐसे में सिविल सेवकों को ऐसे व्यावहारिक कौशल की जरूरत है, जिनका वे अपने रोजमर्रा के काम में सीधे इस्तेमाल कर सकें। आईजीओटी कर्मयोगी पर ओपनएआई अकादमी के संसाधन उपलब्ध कराकर हमारा उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को एआई का आत्मविश्वास के साथ उपयोग करने, इसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और नई क्षमताओं के जरिए जनसेवाओं के बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करना है।'' 

ओपनएआई इंडिया में रणनीति एवं सरकारी मामलों की प्रमुख प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि भारत में एआई के अवसर इस बात पर निर्भर करेंगे कि लोगों और संस्थानों की प्रौद्योगिकी तक पहुंच कितनी है, इसके साथ ही वे इसका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कैसे करते हैं। छवि ने कहा, ''यह सहयोग क्षमता विकास को सरकार की बदलती जरूरतों के अनुरूप बनाए रखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार सिविल सेवा के मिशन कर्मयोगी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।''  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!