Amazon का बड़ा Job Cut, 1,000 कर्मचारियों की छंटनी, भारत-अमेरिका समेत कई देशों पर असर

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 03:10 PM

major job cuts at amazon 1 000 employees laid off

अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने रिटेल बिजनेस में बदलाव के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। इस छंटनी का असर भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ा है। खास बात यह है कि अमेजन की यह छंटनी ऐसे समय हुई है, जब...

नई दिल्लीः अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने रिटेल बिजनेस में बदलाव के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। इस छंटनी का असर भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ा है। खास बात यह है कि अमेजन की यह छंटनी ऐसे समय हुई है, जब कंपनी की सेल चल रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी का सबसे ज्यादा असर अमेजन के स्टोर्स डिवीजन (Stores Division) पर पड़ा है। यह कंपनी के मुख्य ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार का अहम हिस्सा है। कंपनी ने करीब 1,000 पद खत्म करने की पुष्टि की है। अमेजन के एक प्रवक्ता के अनुसार, स्टोर्स बिजनेस के कुछ हिस्सों में बदलाव किया गया है। इसका उद्देश्य कारोबार की प्राथमिकताओं पर ज्यादा प्रभावी तरीके से ध्यान केंद्रित करना और ग्राहकों को बेहतर सेवा देना है।

भारत समेत कई देशों में कर्मचारियों पर असर

इस पुनर्गठन का असर कस्टमर सर्विस और सेलिंग पार्टनर सर्विस से जुड़ी टीमों पर भी पड़ा है। भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को उनकी नौकरी खत्म होने की जानकारी दी गई है।

महामारी के बाद से जारी है जॉब कट

अमेजन में यह छंटनी कंपनी की व्यापक लागत-कटौती और पुनर्गठन प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे पहले भी कंपनी 30,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां खत्म कर चुकी है। कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए अमेजन ने बड़े पैमाने पर नई भर्तियां की थीं। बाद में मांग सामान्य होने के साथ कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या कम करने की प्रक्रिया शुरू की।

AI पर निवेश बढ़ रही कंपनी

दिलचस्प बात यह है कि अमेजन एक तरफ कर्मचारियों की संख्या घटा रही है, वहीं दूसरी तरफ AI पर भारी निवेश की तैयारी कर रही है। कंपनी डेटा सेंटर, चिप्स और AI से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 220 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है। इस निवेश का बड़ा हिस्सा अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) और AI से जुड़े कामों में जाने की उम्मीद है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!