Rupee Down: डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट, एक महीने में दूसरी बार इस लेवल से फिसला

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 04:43 PM

major decline in rupee against dollar slips below this level for the second tim

रुपए में गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई और यह 32 पैसे टूटकर 94.10 प्रति डॉलर पर रहा। रुपया एक महीने में दूसरी बार 94 के स्तर से नीचे आया। पश्चिम एशिया में शांति वार्ता में कोई प्रगति न होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से घरेलू मुद्रा...

Rupee vs Dollar: रुपए में गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई और यह 32 पैसे टूटकर 94.10 प्रति डॉलर पर रहा। रुपया एक महीने में दूसरी बार 94 के स्तर से नीचे आया। पश्चिम एशिया में शांति वार्ता में कोई प्रगति न होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा की वैश्विक मांग में वृद्धि के बीच विदेशी पूंजी की निकासी के कारण भी रुपए पर दबाव बना रहा। 

यह भी पढ़ें: Share Market Crash: शेयर बाजार धड़ाम, इन कारणों से आई बड़ी गिरावट

पिछले एक सप्ताह में रुपया एक प्रतिशत से अधिक टूटा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.03 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 94.17 के निचले स्तर तक पहुंचा। बाद में दिन के उच्च स्तर 93.98 को छूने के बाद यह 94.10 (अस्थायी) पर रहा जो पिछले बंद भाव से 32 पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को 34 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.78 पर बंद हुआ था। पिछले चार सत्र में घरेलू मुद्रा 17 अप्रैल को 92.91 के बंद भाव के मुकाबले 120 पैसे यानी लगभग 1.3 प्रतिशत टूटी है। 

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी में गिरावट, MCX पर ₹1,52,085 पहुंचा 10g Gold Rate

पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच घरेलू मुद्रा 23 मार्च को पहली बार 94 डॉलर प्रति डॉलर के स्तर से नीचे पहुंची थी। रुपया 30 मार्च को कारोबार के दौरान अपने अब तक के सबसे निचले 95.22 तक लुढ़क गया था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों में कमजोरी एवं डॉलर की मजबूती से रुपए में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई और 94 के स्तर को पार कर गया। 

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel को लेकर नया अपडेट, कीमतों की बढ़ोतरी पर आ गया सरकार का बड़ा बयान

चौधरी ने कहा, ''कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का भी रुपए पर दबाव रहा। अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता के कारण वैश्विक बाजार की धारणा प्रभावित हुई।'' उन्होंने कहा कि डॉलर के रुपये का हाजिर भाव 93.80 से 94.50 रुपए के बीच रह सकता है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.88 प्रतिशत चढ़कर 103.83 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,078.36 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!