पश्चिम बंगाल में सनसनी: पूर्व डिप्टी स्पीकर की संदिग्ध परिस्थितियों मौ/त, फं/दे से लटकता मिला श/व

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 09:01 AM

bengal former tmc mla ashish banerjee no more

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। रामपुरहाट स्थित टीएमसी के स्थानीय...

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। रामपुरहाट स्थित टीएमसी के स्थानीय पार्टी कार्यालय में उनका शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

वहीं रामपुरहाट में उनके घर के पास स्थित पार्टी ऑफिस से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की उच्चस्तरीय टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और पूर्व TMC विधायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

यह भी पढ़ें: Earthquake: भारत के पड़ोसी देश में तड़के फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह और समय का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद से रामपुरहाट क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में शोक और हड़कंप का माहौल है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!