रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 11:48 AM

rupee falls 9 paise against the dollar to 95 17 in early trade

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद भू-राजनीतिक जोखिम बने रहने से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 95.17 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.13 प्रति

मुंबईः कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद भू-राजनीतिक जोखिम बने रहने से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 95.17 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.13 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.17 प्रति डॉलर तक फिसल गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 99.72 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 16.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,641 अंक पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 943.42 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!