Breaking




बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 836 अंक गिर कर 79,541 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Nov, 2024 03:36 PM

market closed with a sharp decline bse fell 836 points to the level of 79 541

बुधवार को तूफानी तेजी के बाद आज गुरुवार (7 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार में औंधे मुंह गिर गए। भारतीय शेयर बाजार आज दिनभर लाल निशान पर ट्रेड करता रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 836 अंक की गिरावट के साथ 79,541 के स्तर और निफ्टी 284 अंक...

मुंबईः बुधवार को तूफानी तेजी के बाद आज गुरुवार (7 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार में औंधे मुंह गिर गए। भारतीय शेयर बाजार आज दिनभर लाल निशान पर ट्रेड करता रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 836 अंक की गिरावट के साथ 79,541 के स्तर और निफ्टी 284 अंक गिरकर 24,199 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,562 के स्तर जबकि निफ्टी 268 अंक गिरा ये 24,215 के स्तर पर था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में गिरावट और 3 में तेजी है। NSE के बैंकिंग और ऑटो सहित सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.40% की गिरावट है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.18% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.79% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 6 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 3.57% चढ़कर 43,729 पर और S&P 500 2.53% चढ़कर 5,929 पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.95% बढ़कर 18,983 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 6 नवंबर को ₹4,445.59 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,889.33 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 6 नवंबर को सेंसेक्स 901 अंक (1.13%) की तेजी के साथ 80,378 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 270 अंक (1.12%) की तेजी रही, ये 24,484 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1,077 अंक (1.96%) की तेजी के साथ 56,008 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त थी। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.05% की तेजी थी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!