सेंसेक्स ने सिर्फ आठ महीनों में पूरा किया 50 हजार से 60 हजार तक का सफर

Edited By Updated: 24 Sep, 2021 01:11 PM

market completed the journey from 50 thousand to 60 thousand

प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स को इस साल जनवरी में 50,000 से शुक्रवार को पहली बार 60,000 का आंकड़ा पार करने में सिर्फ आठ महीने लगे। सेंसेक्स ने 21 जनवरी 2021 को पहली बार 50,000 अंक के आंकड़े को पार किया था।

बिजनेस डेस्कः प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स को इस साल जनवरी में 50,000 से शुक्रवार को पहली बार 60,000 का आंकड़ा पार करने में सिर्फ आठ महीने लगे। सेंसेक्स ने 21 जनवरी 2021 को पहली बार 50,000 अंक के आंकड़े को पार किया था। 

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के अनुसंधान प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘सभी चिंताओं को पीछे छोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी का दौर जारी है, जहां सेंसेक्स ने 60,000 के स्तर को पार कर लिया। हम वर्ष 2003-2007 की तरह ही तेजी के बाजार में हैं और इसके अगले 2-3 साल तक जारी रहने की संभावना है।'' उन्होंने कहा कि हालांकि छोटी अवधि में सुधारात्मक गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता। यह साल अब तक तेजड़ियों का रहा है, क्योंकि बाजारों ने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाए। इस साल अब तक सेंसेक्स 25 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। 

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि एवरग्रैंड ऋण संकट को लेकर आशंकाएं कम होने के बाद सेंसेक्स ने 60 हजार अंक का आंकड़ा पार किया, हालांकि बाजार में दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के सीईओ (रिटेल) संदीप भारद्वाज ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में ठोस आर्थिक सुधार और लगातार वृद्धि की उम्मीदें तेजड़ियों को उत्साहित कर रही हैं। 

1000 से 10,000 तक पहुंचने में लगे 16 साल 
इतिहास पर नजर डालें, तो 25 जुलाई 1990 को सेंसेक्स पहली बार 1000 और 15 जनवरी 1992 को सेंसेक्स पहली बार 2000 को पार गया था। इसके बाद 30 मार्च 1992 को इसने 4000 का स्तर छुआ। इसके सात साल बाद, 1999 में यह 5000 के ऊपर बंद हुआ और 11 फरवरी 2000 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 6000 के पार गया। लेकिन 2 जून 2004 को यह 6000 के ऊपर बंद हुआ था। 7 फरवरी 2006 को सूचकांक 10,000 के पार बंद हुआ। यानी इसे 1,000 से 10,000 तक पहुंचने में 16 साल लग गए। इसके अगले ही साल, 2007 में यह इसने दो रिकॉर्ड बनाए। जुलाई में यह 15,000 के पार गया, इसके बाद दिसंबर में यह 20,000 के पार गया। 2014 को सेंसेक्स ने पहली बार 25,000 का स्तर पार किया था। 35,000 तक पहुंचने में इसे चार साल और लगे।

सेंसेक्स देश का सबसे पुराना सूचकांक है। इसकी शुरुआत साल 1986 में हुई थी। इस इंडेक्स पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शीर्ष-30 शेयर शामिल होते हैं। हालांकि, इस इंडेक्स का आधार वर्ष 1978-79 है, जब इसकी बेस वैल्यू 100 मानी गई थी।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!