मारुति सुजुकी की बिक्री अप्रैल में रिकॉर्ड 2,39,646 इकाई पर

Edited By Updated: 01 May, 2026 04:16 PM

maruti suzuki sales hit a record 239 646 units in april

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की अप्रैल में कुल बिक्री 33.29 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,39,646 इकाई रही। इस अवधि के दौरान छोटी कारों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि 2025 के इसी महीने में मारुति...

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की अप्रैल में कुल बिक्री 33.29 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,39,646 इकाई रही। इस अवधि के दौरान छोटी कारों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि 2025 के इसी महीने में मारुति सुजुकी इंडिया ने कुल 1,79,791 इकाइयों की बिक्री की थी। अप्रैल में कंपनी की घरेलू बिक्री भी बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 1,91,122 इकाई पर पहुंच गई, जो 2025 के इसी महीने में 1,42,053 इकाई थी। 

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थ बनर्जी ने कहा, "हमने इस वर्ष की शुरुआत जोरदार तरीके से की है। इस वृद्धि में छोटी कारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।" बनर्जी ने कहा कि कंपनी के 'मिनी' खंड ने अप्रैल में मजबूत वृद्धि रही, जिससे इस खंड के भविष्य पर उठने वाली शंकाएं दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा, "153 प्रतिशत की वृद्धि स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि बाजार में मांग है। यह खंड तब तक बढ़ता रहेगा जब तक कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि न हो जाए, जिससे मांग प्रभावित हो सकती है।" 

आंकड़ों के अनुसार, ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री पिछले महीने 16,066 इकाई रही, जो अप्रैल 2025 में 6,332 इकाई थी। बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर सहित कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 80,659 इकाई हो गई, जो एक साल पहले 61,912 इकाई थी। एसयूवी खंड में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा और जिम्नी सहित यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 77,892 इकाई रही, जो 2025 की समान अवधि में 59,022 इकाई थी। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!