NBCC ने अप्रैल-जून तिमाही में 955 करोड़ रुपए के निर्माण ठेके दिए

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 04:11 PM

nbcc awarded construction contracts worth 955 crore

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के लिए 955.13 करोड़ रुपए के ठेके दिए हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के लिए 955.13 करोड़ रुपए के ठेके दिए हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान उसने 955.13 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के ठेके प्रदान किए। एनबीसीसी ने पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कुल नौ ठेके दिए। हालांकि, कंपनी ने ठेके हासिल करने वाली कंपनियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए। सबसे बड़ा ठेका 334.74 करोड़ रुपए का है, जो जम्मू-कश्मीर के गांदरबल स्थित तुलमुल्ला परिसर में केंद्रीय कश्मीर विश्वविद्यालय के पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) आधार पर दिया गया है। 

इसके अलावा, कंपनी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में लगभग 200 करोड़ रुपए का ठेका दिया है। यह दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की रघुनाथपुर ताप विद्युत परियोजना (आरटीपीएस) के अंतर्गत एकीकृत टाउनशिप तथा उससे संबंधित कार्यों के निर्माण के लिए ईपीसी आधार पर है। एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में कार्यरत है। 

कंपनी ने बुधवार को बताया था कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में नया आंध्र प्रदेश भवन बनाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना की अनुमानित लागत 105.5 करोड़ रुपए है। कंपनी के अनुसार, नए आंध्र प्रदेश भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 2.5 लाख वर्ग फुट होगा। एनबीसीसी ने कहा कि परियोजना की लागत में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) और परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) शुल्क शामिल नहीं है। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!