किम जोंग उन ने दिखाई मिसाइल ताकत; दो दिन बाद समुद्र में फिर दागी मिसाइल, अमेरिका-जापान अलर्ट

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 06:11 PM

north korea fires two projectiles into east sea

उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसने करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय की। कुछ घंटे बाद एक और मिसाइल प्रक्षेपण हुआ। दक्षिण कोरिया ने निगरानी बढ़ाकर अमेरिका और जापान से समन्वय किया तथा प्योंगयांग से संयुक्त...

Seoul: उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया द्वारा अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और अमेरिका की ''शत्रुतापूर्ण गतिविधियों'' का जवाब देने की धमकी देने के दो दिन बाद यह मिसाइल दागी गई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय की। कुछ घंटे बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक और मिसाइल दागी है।

 

हालांकि, उसने इस बारे में और कोई विवरण साझा नहीं किया। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उसने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है और मिसाइल दागने की घटना को लेकर अमेरिका तथा जापान के साथ करीबी समन्वय के तहत सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रही है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने उत्तर कोरिया से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत प्रतिबंधित बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों को तत्काल रोकने का आग्रह किया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!