नई नेतृत्व रणनीति से टेक महिंद्रा को विश्वस्तरीय कंपनी बनाने की तैयारीः सीईओ

Edited By Updated: 05 Aug, 2025 04:30 PM

new leadership strategy to make tech mahindra a world class company ceo

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित जोशी ने कहा है कि कंपनी में नई नेतृत्व संरचना और आंतरिक प्रतिभाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदम इसे न केवल विश्वस्तरीय बल्कि एक विश्वविजेता संगठन बनाएंगे।...

नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित जोशी ने कहा है कि कंपनी में नई नेतृत्व संरचना और आंतरिक प्रतिभाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदम इसे न केवल विश्वस्तरीय बल्कि एक विश्वविजेता संगठन बनाएंगे। सीईओ पद की जिम्मेदारी जोशी को सौंपे जाने के बाद कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपने परिचालन ढांचे को पुनर्गठित किया है। वह कंपनी के गठन से ही इसके साथ विभिन्न भूमिकाओं में जुड़े रहे हैं। 

जोशी ने कहा, ‘‘हमारी प्रतिभा टेक महिंद्रा के रूपांतरण की मुख्य ताकत है। हम टेक महिंद्रा को न केवल विश्वस्तरीय बल्कि एक विश्वविजेता संगठन बनाने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। हम नई भूमिकाएं तैयार कर रहे हैं, आंतरिक प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रहे हैं और साहसिक नेतृत्व को ला रहे हैं।'' अगस्त, 2023 से जून, 2025 के बीच कंपनी ने कई वरिष्ठ कर्मचारियों को वैश्विक भूमिकाओं में पदोन्नत किया है। कंपनी परिचालन को छह रणनीतिक व्यावसायिक इकाइयों में बांटा गया है, जो कंपनी की बहुवर्षीय वृद्धि रणनीति से जुड़ी हैं। 

जोशी ने कहा कि इस रणनीतिक संतुलन से कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 तक अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसकी वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष से अधिक होगी। नेतृत्व पुनर्गठन के तहत टेक महिंद्रा ने पिछले दो वर्षों में नौ नए प्रमुखों की नियुक्ति की है और सात को वैश्विक भूमिकाओं में पदोन्नत किया है। हाल ही में अमोल फड़के को कंपनी का मुख्य परिवर्तन अधिकारी नियुक्त किया गया। अप्रैल-जून, 2025 की तिमाही में कंपनी का एकीकृत लाभ 34 प्रतिशत बढ़कर 1,141 करोड़ रुपए हो गया, जबकि राजस्व 2.7 प्रतिशत बढ़कर 13,351 करोड़ रुपए रहा।  
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!