UAE का बड़ा एक्शन: Etihad Airways ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को निकाला, कहा- 48 घंटे में...

Edited By Updated: 01 May, 2026 02:58 PM

uae s big action etihad airways expelled 15 pakistani employees

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रमुख विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) ने अबूधाबी में कार्यरत 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मामला केवल नौकरी जाने तक सीमित नहीं...

Pakistan UAE Relations : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रमुख विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) ने अबूधाबी में कार्यरत 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मामला केवल नौकरी जाने तक सीमित नहीं hai, इन कर्मचारियों को महज 48 घंटे के भीतर यूएई छोड़ने का सख्त आदेश दिया गया है।

बिना नोटिस के सीधे 'Exit' का फरमान 

आमतौर पर किसी भी अंतरराष्ट्रीय कंपनी में छंटनी से पहले नोटिस पीरियड या स्पष्टीकरण का मौका दिया जाता है लेकिन इस मामले में प्रक्रिया बेहद असामान्य रही। सूत्रों के अनुसार इन कर्मचारियों को कंपनी के HR विभाग ने नहीं बल्कि सीधे इमिग्रेशन ऑफिस बुलाया गया।

वहां उन्हें बताया गया कि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और उन्हें 2 दिन (48 घंटे) के अंदर देश से बाहर जाना होगा। निकाले गए लोगों में ग्राउंड स्टाफ से लेकर सीनियर पदों तक के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से एक कर्मचारी पिछले 20 वर्षों से एयरलाइन को अपनी सेवाएं दे रहा था।

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी Pop Star ब्रिटनी स्पीयर्स: शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का लगा आरोप

विशेषज्ञ इस कार्रवाई को यूएई और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते कूटनीतिक रिश्तों से जोड़कर देख रहे हैं। इसके पीछे कई बड़े कारण माने जा रहे हैं। यूएई ने हाल ही में पाकिस्तान से अपना 3 अरब डॉलर का कर्ज वापस मांग लिया है जिससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और नाजुक हो गई है। अंतरराष्ट्रीय गुटबाजी और अलग-अलग देशों के साथ बढ़ती नजदीकियों ने दोनों देशों के बीच तनाव पैदा कर दिया है। यूएई ने करीब 60 साल बाद तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC से बाहर निकलने का फैसला किया है। इसे खाड़ी देशों की राजनीति में एक बड़े शक्ति परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Apple's Mission India: टिम कुक बोले- भारत हमारे लिए सबसे बड़ा अवसर, जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

कर्मचारियों के सामने बड़ा संकट 

अचानक आए इस फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इतने कम समय में घर समेटना और बच्चों की पढ़ाई व भविष्य की योजना बनाना लगभग असंभव सा लग रहा है। एतिहाद एयरवेज ने अभी तक इस 'मास टर्मिनेशन' और 'डिपोर्टेशन' के पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!