Holidays Calendar: अक्टूबर में मौज ही मौज...1, 2, 3 या 4 नहीं इतने दिन होगी छुट्टियां, देखें लिस्ट

Edited By Updated: 27 Sep, 2025 11:14 AM

october bank holidays see the list list of bank holidays rbi bank holiday oc

अक्टूबर 2025 में भारत में दशहरा, दीवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। RBI ने अक्टूबर के बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

बिजनेस डेस्कः अक्टूबर 2025 में भारत में दशहरा, दीवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। RBI ने अक्टूबर के बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

प्रमुख अवकाश और बैंक बंद रहने के दिन

  • 1 अक्टूबर: दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा – त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय।
  • 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती – पूरे भारत में बैंक बंद।
  • 3-4 अक्टूबर: सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैन)।
  • 6 अक्टूबर: त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा।
  • 7 अक्टूबर: कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा।
  • 10 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ।
  • 18 अक्टूबर: असम में काटी बिहू।
  • 20-23 अक्टूबर: दीवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, लक्ष्मी पूजा – विभिन्न राज्यों में।
  • 27-28 अक्टूबर: छठ पूजा – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड।
  • 31 अक्टूबर: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती।

अन्य जानकारियां

इसके अलावा, भारत में सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। अगर महीने में पांच शनिवार हों, तो पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार कामकाजी हो सकता है, बशर्ते RBI की छुट्टी सूची में कोई अन्य अवकाश न हो। ये जानकारी उन लोगों के लिए उपयोगी है जो बैंकिंग कामकाज की योजना अक्टूबर 2025 में बना रहे हैं।

  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!