आई-ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 500 से अधिक निवेशक होंगे शामिल

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 04:26 PM

over 500 investors to participate in i brics summit

आई-ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में 500 से अधिक संस्थागत निवेशक, पेंशन निधियां और पारिवारिक संपत्ति प्रबंधन संस्थाएं शामिल होंगीं। इन निवेशकों के पास कुल 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति प्रबंधन के तहत है। आयोजकों ने शनिवार को यह

नई दिल्लीः आई-ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में 500 से अधिक संस्थागत निवेशक, पेंशन निधियां और पारिवारिक संपत्ति प्रबंधन संस्थाएं शामिल होंगीं। इन निवेशकों के पास कुल 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति प्रबंधन के तहत है। आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद ब्रिक्स के 21 सदस्य एवं साझेदार देशों में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा तथा डिजिटल क्षमता से जुड़ी बैंक योग्य परियोजनाओं के लिए संप्रभु पूंजी और निवेशकों के बीच संपर्क स्थापित करना है।

'सॉवरेन वेल्थ फंड इंस्टीट्यूट' (SWFI) ने एक बयान में कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाएं बदलती व्यापार परिस्थितियों, अमेरिका की शुल्क नीतियों और डॉलर में लेनदेन की बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों के बीच अपनी रणनीतियों को बदल रही हैं। एसडब्ल्यूएफआई के चेयरमैन एवं आई- ब्रिक्स के प्रमुख सह-चेयरमैन लक्ष्मी नारायणन ने कहा कि शुल्क और प्रतिबंध पारंपरिक व्यापार एवं वित्तीय मार्गों पर दबाव डाल रहे हैं। ऐसे में निवेश को नए तरीके से दिशा देने के लिए कोषों और मंत्रालयों को सीधे संपर्क की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि आईब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के साथ ऐसा समर्पित मंच उपलब्ध करा रहा है। सम्मेलन में भारत के एकीकृत पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और ब्राजील के पिक्स जैसे राष्ट्रीय त्वरित भुगतान नेटवर्क को जोड़ने तथा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) के बीच अंतर-संचालन की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!