Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 01:09 PM
गूगल साल के अंत में सर्च की-वर्ड की लिस्ट जारी करता है। 2017 की जारी की गई लिस्ट में गूगल पर कुछ खास चीजें ट्रेंड हुईं हैं। अमरीका में आया तूफान ‘हरिकेन इरमा’ दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। दूसरे और तीसरे नंबर पर आईफोन-8 और आईफोन-एक्स रहा।...
नई दिल्लीः गूगल साल के अंत में सर्च की-वर्ड की लिस्ट जारी करता है। 2017 की जारी की गई लिस्ट में गूगल पर कुछ खास चीजें ट्रेंड हुईं हैं। अमरीका में आया तूफान ‘हरिकेन इरमा’ दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। दूसरे और तीसरे नंबर पर आईफोन-8 और आईफोन-एक्स रहा। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की मंगेतर और अमरीकी अभिनेत्री मेगन मर्केल लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। टॉप-10 ग्लोबल सर्च में इंडियन क्रिकेट टीम दसवें नंबर पर है।
सनी लियोन का जलवा बरकरार
वहीं भारत में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी टॉप सर्च में हैं। हालांकि सनी लियोनी के बाद लोगों ने सबसे ज्यादा बिग बॉस-11 से चर्चा में आईं अर्शी खान को सर्च किया है। बाहुबली-2 फिल्म को रिलीज हुए 8 महीने हो गए हैं और साल के अंत में यह एकमात्र ऐसी भारतीय फिल्म है जिसे साल 2017 के गूगल टॉप ट्रेंड में जगह मिली है। साल 2017 का सबसे बड़ा प्रश्न रहा कि आधार कार्ड को पैन कार्ड से कैसे जोड़ें। वहीं लोगों को जिस चीज को समझने के लिए गूगल पर सबसे ज्यादा दिमाग खपाना पड़ा वो है जीएसटी। ‘What is’ की लिस्ट में जीएसटी टॉप पर और बिटकॉइन दूसरे स्थान पर रहा। लोकेशन में यूजर्स ने अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस को सबसे ज्यादा सर्च किया। आईपीएल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेल से जुड़े सर्च में टॉप पर रहे।
टॉप स्पोर्ट्स सर्च |
टॉप सेलेब्रिटी सर्च |
1.इंडियन प्रीमियर लीग |
1.सनी लियोनी |
2. चैंपियंस ट्रॉफी |
2. अर्शी खान |
3. विंबलडन |
3. सपना चौधरी |
4. डब्ल्यूडब्ल्यूई |
4. दिशा पाटनी |
5. रेसलमेनिया |
5. ग्रोवर
|
टॉप-5 सवाल |
टॉप ओवर ऑल सर्च |
1.जीएसटी क्या है |
1.बाहुबली-2 |
2. आधार को लिंक कैसे कराएं |
2. इंडियन प्रीमियर लीग |
3. बिटकॉइन क्या है |
3. लाइव क्रिकेट स्कोर |
4. जियोफोन कैसे बुक करें |
4. दंगल |
5. फोन पर स्क्रीनशॉट कैसे लें |
5. हाफ गर्लफ्रेंड |
टॉप-5 लोकेशन सर्च |
टॉप सेलेब्रिटी सर्च |
1.नजदीकी पोस्ट ऑफिस |
1.मेगनमर्केल |
2. नजदीकी थियेटर में शो टाइमिंग |
2. मैटल्योर |
3. नजदीकी बेस्ट कॉफी शॉप |
3. हार्वेविन्सटीन |
4. नजदीकी कोरियर सर्विस |
4. माइकलफिन |
5. नजदीकी इंटरटेनमेंट स्पॉट |
5. मेलेनिया ट्रम्प
|
टॉप गैजेट सर्च |
टॉप गाने सर्च |
1.आईफोन-8 |
1. हवा हवा |
2.आईफोन-एक्स |
2. मेरे रश्के कमर |
3.फिजेटस्पिनर |
3. मुबारकां |
4.सैमसंगगैलेक्सी एस-8 |
4. दिल दियां गल्लां |
5.वनप्लस-5 |
5. राबता |