Edited By Isha,Updated: 12 Jan, 2019 09:15 AM
पेट्रोल-डीजल की कीमते लगातार 2 दिन बढ़ रही है । आज पेट्रोल का दाम 19 पैसा तो डीज़ल 29 पैसे महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 69.26 रुपए चुकाने होंगे तो वहीं डीजल के लिए 63.10 रुपए चुकाने होंगे
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल की कीमते लगातार 2 दिन बढ़ रही है । आज पेट्रोल का दाम 19 पैसा तो डीज़ल 29 पैसे महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 69.26 रुपए चुकाने होंगे तो वहीं डीजल के लिए 63.10 रुपए चुकाने होंगे।
क्यों महंगा हुआ पेट्रोल-डीज़ल
कच्चे तेल की कीमते पिछले एक हफ्ते में 5 फीसदी तक उछल गई है। कीमतों में तेजी के पीछे ओपेक देशों की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में की गई कटौती है। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने बुधवार को कहा था कि उन्हें भरोसा है कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) द्वारा 2018 के अंत में आपूर्ति में कटौती शुरू कर दी गई थी और रूस सहित कुछ सहयोगियों ने पुन: आपूर्ति के उद्देश्य से तेल बाजार को संतुलन में लाया।
पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.26 रूपए रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 74.91 रूपए प्रति लीटर, कोलकाता में 71.39 रुपए प्रति लीटर, और चेन्नई में पेट्रोल 71.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
दिल्ली |
69.26 रूपए |
63.10 रूपए |
मुंबई |
74.91 रूपए |
66.04 रूपए |
कोलकाता |
71.39 रूपए |
64.87 रूपए |
चेन्नई |
71.87 रूपए |
66.62 रूपए |
डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 63.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 66.04 रुपए, कोलकाता में 64.87 रुपए, और चेन्नई में 66.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 74.25 रूपए, लुधियाना में 74.72 रूपए, अमृतसर 74.86 रूपए, पटियाला में 74.65 रूपए और चंडीगढ़ में 65.50 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर |
74.25 रूपए |
63.09 रूपए |
लुधियाना |
74.72 रूपए |
63.49 रूपए |
अमृतसर |
74.86 रूपए |
63.62 रूपए |
पटियाला |
74.65 रूपए |
63.43 रूपए |
डीगढ़ |
65.50 रूपए |
60.10 रूपए |