शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़ा

Edited By Updated: 02 Feb, 2022 12:34 PM

rupee rises 11 paise against us dollar in early trade

घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 74.71 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.76 पर खुला

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 74.71 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.76 पर खुला और बाद में 74.71 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

इससे पहले मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट लेकर 74.82 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.26 पर था। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर की कमजोरी से सरकार के कमजोर राजकोषीय घाटे के अनुमानों की भरपाई हो सकती है। वही वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत बढ़कर 89.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!