रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 96.28 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 10:49 AM

rupee strengthens by 14 paise to 96 28 per dollar in early trade

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.28 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, विदेशी पूंजी की भारी बिकवाली और पश्चिम एशिया में बढ़ते...

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.28 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, विदेशी पूंजी की भारी बिकवाली और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित रखा। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.35 प्रति डॉलर पर खुला। फिर बढ़त के साथ 96.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की मजबूती दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ 17 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.42 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 100.78 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480.95 अंक चढ़कर 77,656.56 अंक पर जबकि निफ्टी 125.05 अंक की बढ़त के साथ 24,201 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.83 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,205.56 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!