'सांसें दबा देंगे...' Bollywood के सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब इस Famous Actor को मिली बिश्नोई गैंग की धमकी

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 10:31 AM

aamir khan receives threat from lawrence bishnoi gang on social media

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार आमिर खान अब कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सीधे...

Aamir Khan Threat : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार आमिर खान अब कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सीधे निशाने पर आ गए हैं। इस खूंखार गैंग की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए आमिर खान को सीधे तौर पर धमकी दी गई है जिससे मायानगरी मुंबई और बॉलीवुड में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान को यह धमकी किसी छोटे-मोटे अपराधी ने नहीं बल्कि खुद लॉरेंस बिश्नोई के सगे भाई और गैंग के प्रमुख सिंडिकेट सदस्य आरजू बिश्नोई ने दी है।

PunjabKesari

ऑडियो क्लिप वायरल

इस मामले की गंभीरता को बढ़ाने वाली सबसे बड़ी वजह एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का सामने आना है। जांच एजेंसियों को एक ऐसा ऑडियो हाथ लगा है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बात कर रहा है। ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए आमिर खान को सीधे चेतावनी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं ताकि इसकी पूरी प्रामाणिकता (सच्चाई) जांची जा सके। 

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: देश के इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, यहां भारी बारिश और आंधी-तूफान मचाएंगे तांडव

PunjabKesari

जानकारों का मानना है कि अनमोल बिश्नोई के बाद अब आरजू बिश्नोई और उसके साथी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को डरा-धमकाकर फिल्म इंडस्ट्री पर अपना सिक्का जमाने और मोटी रंगदारी (Extortion) वसूलने का प्लान बना रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीमें और साइबर सेल अलर्ट मोड पर हैं और धमकी भरे संदेशों व ऑडियो के डिजिटल फुटप्रिंट्स को ट्रैक करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!