Weekly Good Luck (20.07.2026 से 26.07.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 12:04 PM

weekly good luck

मेष- इस वीक किसी भी तरह का बढ़ा फैसला नहीं लें। आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार में अचानक से बदलाव आपको

मेष- इस वीक किसी भी तरह का बढ़ा फैसला नहीं लें। आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार में अचानक से बदलाव आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।  किसी पुरानी बीमारी की वजह से आ रही दिक्कतें समाप्त होंगी।
उपाय- घर की उत्तर दिशा में शुद्ध घी का दीपक करें।
क्या करें- नए विचारों और तकनीक से जुड़े रहें।
क्या न करें- लेन-देन में ढील न बरतें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

वृष- इस हफ्ते धन से जुड़े मामलों को लेकर बेपरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। लोगों से पॉजिटिव व्यवहार रखें आपके इस व्यवहार से धन-लाभ के भी आसार दिख रहे हैं।
उपाय- 5 रु के सिक्के पर इत्र लगाकर पर्स में रखें।
क्या करें- जरूरतमंदों को दान करें।
क्या न करें- दिल की बात दिल में न रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

मिथुन- इस सप्ताह अच्छा समय है। थोड़ी सी मेहनत पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। सभी परेशानियों को आसानी से हल कर लेंगे। स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। जो व्यक्ति जॉब की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी होगी। कार्यस्थल पर आपके कार्य में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
उपाय- पूजा घर में चंदन की 8 अगरबत्ती जलाएं।  
क्या करें- बुजुर्गों का सम्मान करें।
क्या न करें- आंखों के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

कर्क- इस सप्ताह बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी लेकिन अपने बिज़नेस पार्टनर से थोड़ा संभल कर रहें। ऑफिस में प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं। काम पर पूरा ध्यान लगाएं, सफलता मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
उपाय- पेपर पर रेड पेन से “श्रीं” लिख कर तकिए के नीचे रखें।
क्या करें- कला, संगीत और सुंदरता से जुड़े कार्य करें।
क्या न करें- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

सिंह- इस सप्ताह में धन से जुड़ा लेन-देन किसी विश्वासपात्र के समक्ष ही करें नहीं तो बुरी स्थिति में पड़ सकते हैं। पार्टनर की तरफ से कोई प्यारा सा तोहफा मिलेगा। यात्रा पर जाएंगे। बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है इसलिए सावधानी बरतें।
उपाय- किसी गरीब कन्या को क्रीम वाले बिस्कुट दान करें।
क्या करें- ईमानदारी जरूरी है, बेईमानी न करें।
क्या न करें- ज़रूरत से ज़्यादा न बोलें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

कन्या- इस सप्ताह घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करा सकते हैं। समाज, फैमिली और व्यवसाय में आपके गुणों की प्रशंसा होगी।  आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर से निकलने से पहले माता का आशीर्वाद लें। बस इस वीक अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें।
उपाय- मस्तक पर लाल गुलाल से तिलक करें।
क्या करें- सेवा कार्य करें।
क्या न करें- पर्सनल मैटर में किसी बाहरी को दखल न करने दें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8

तुला- इस वीक अपनी भावनाओं को वश में रखें नहीं तो किसी से लड़ाई होने की सम्भावना है। छात्रों को शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन करवाने का प्लान बना सकते हैं। युवा आत्मविश्वास के साथ किसी रिस्क वाले काम को करने में सफल रहेंगे।
उपाय- किसी सुहागन को शक्कर दान करें।
क्या करें- जिसे चाहते है उसे दिल की बात कह दे।
क्या न करें- मन में कोई उलझन न रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृश्चिक- इस वीक मेहनत से ज्यादा फल मिलेगा। बिज़नेसमैन को बड़ा सौदा तय होने से खुशी मिल सकती है। शिक्षकों के लिए सप्ताह बढ़िया है। आप नई संपत्ति या गाड़ी खरीद सकते हैं। अपना खोया हुआ विश्वास वापिस पा लेंगे। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं।
उपाय- लाल फूल नाली में फेंक दें।
क्या करें- चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करें।
क्या न करें- ओवर कॉन्फिडेंस में न आएं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

धनु- इस वीक बिज़नेस में पैसा लगाने से आपको फ़ायदा मिल सकता है। अगर शेयर बाज़ार से जुड़े हैं तो अच्छे फ़ायदा मिलने की उम्मीद बन रही है। किसी मित्र-सहयोगी की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- किसी हरे पेड़ के नीचे गौ घृत का दीपक करें।
क्या करें- गाय को हरा चारा खिलाएं।
क्या न करें- ईज़ी मनी के लिए शॉर्टकट न अपनाएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मकर- बहन-भाई के साथ खट्टी-मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी। नौकरी के लिहाज से सप्ताह का अंत समय परेशानी वाला रह सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिए हफ्ता सही रहेगा।
उपाय- चावल पर सिंदूर लगाकर तिजोरी में रखें।
क्या करें- हनुमान मंदिर जाएं।
क्या न करें- किसी से मतभेद न रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कुंभ- इस वीक आपकी आर्थिक स्थिति काफी शानदार होने वाली है। बिज़नेस के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। शेयर बाज़ार या ज़मीन संबंधी काम में पैसा लगाने से फ़ायदा मिल सकता है। आपका वैवाहिक जीवन काफी मधुर रह सकता है। जीवनसाथी से आपको ढेरों खुशियां मिल सकती हैं।
उपाय- मौली पर परफ्यूम लगाकर कलाई पर बांधें।
क्या करें- ग्रहों की स्थिति को संतुलित करने के लिए सकारात्मक सोच और संयम सबसे बड़ा उपाय है।
क्या न करें- फाइनेंसियल मैटर में असावधानी न बरतें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

मीन- इस सप्ताह आपकी  किस्मत आपका साथ देगी। आमदनी बढ़ सकती है। आय के नए दरवाजे मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। रिसर्च या एकाउंट्स के क्षेत्र से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है।
उपाय- लक्ष्मी मंदिर में गुड़ व मिश्री चढ़ाएं।
क्या करें- दिल की बजाय दिमाग से लिए गए सही फैसले फायदा देंगे।
क्या न करें- प्रयासों में कमी न आने दें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!