Banking News: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का आया रिजल्ट, मुनाफा बढ़ा

Edited By Updated: 08 May, 2026 05:19 PM

sbi s fourth quarter profit rises 6

देश से सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज मार्च तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 19,684 करोड़ रुपए रहा। बैंक ने शुक्रवार को कहा कि फंसे कर्ज...

बिजनेस डेस्कः देश से सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज मार्च तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 19,684 करोड़ रुपए रहा। बैंक ने शुक्रवार को कहा कि फंसे कर्ज में सुधार होने से लाभ में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई। बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 18,643 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। 

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 1,40,412 करोड़ रुपए रह गई, जो 2024-25 पहले समान तिमाही में 1,43,876 करोड़ रुपए थी। चौथी तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय बढ़कर 1,23,098 करोड़ रुपए हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,19,666 करोड़ रुपए थी। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। 

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल कर्ज का 1.49 प्रतिशत रह गईं, जो 2024-25 की समान तिमाही के अंत में 1.82 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए घटकर 0.39 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 0.47 प्रतिशत था। चौथी तिमाही में एकीकृत आधार पर एसबीआई का शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 19,643 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 19,600 करोड़ रुपए था। 

कुल आय बढ़कर 1,81,079 करोड़ रुपए हो गई, जो 2024-25 की समान अवधि में 1,79,562 करोड़ रुपए थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 80,032 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 70,901 करोड़ रुपए था। बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 17.35 रुपए के लाभांश की घोषणा की है। बैंक ने कहा कि लाभांश पाने के पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए रिकॉर्ड तिथि 16 मई है, जबकि लाभांश का भुगतान चार जून को किया जाएगा। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!