Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Jun, 2026 01:33 PM

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में सालाना आधार पर 27.3 प्रतिशत बढ़कर 4,38,854 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने सोमवार को यह जानकारी दी। मई 2025 में थोक बिक्री 3,44,656 इकाई रही थी।
नई दिल्लीः घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में सालाना आधार पर 27.3 प्रतिशत बढ़कर 4,38,854 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने सोमवार को यह जानकारी दी। मई 2025 में थोक बिक्री 3,44,656 इकाई रही थी।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री भी पिछले महीने 14.8 प्रतिशत बढ़कर 19,02,209 इकाई हो गई, जो मई 2025 में 16,57,116 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 31.1 प्रतिशत बढ़कर 70,720 इकाई हो गई जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 53,942 इकाई थी।