SBI ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,655 करोड़ रुपए में बेची

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 02:38 PM

sbi sold 1 42 percent stake in sbi funds management for rs 1 655 crore

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन इकाई एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एसबीआईएफएम) में 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी आईपीओ पूर्व नियोजन के तहत 30 निवेशकों को 1,655 करोड़ रुपए में बेची है। बैंक ने यह जानकारी दी। शेयर

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन इकाई एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एसबीआईएफएम) में 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी आईपीओ पूर्व नियोजन के तहत 30 निवेशकों को 1,655 करोड़ रुपए में बेची है। बैंक ने यह जानकारी दी। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, बैंक ने यह हिस्सेदारी 574 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेची, जो प्रस्तावित आईपीओ के मूल्य दायरे की ऊपरी सीमा भी है। 

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का 11,600 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। यह पूरा आईपीओ प्रवर्तकों एसबीआई और अमुंडी इंडिया होल्डिंग की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। एसबीआई ने यह हिस्सेदारी 360 वन फंड्स, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, बेनेट कोलमैन, आनंद राठी ग्लोबल फाइनेंस, कैप्री ग्लोबल वेंचर्स और कार्नेलियन भारत अमृतकाल फंड सहित विभिन्न निवेशकों को बेची। 

बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ''भारतीय स्टेट बैंक ने नौ जुलाई, 2026 को 30 निवेशकों के साथ अलग-अलग शेयर खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत एसबीआईएफएम के एक रुपए अंकित मूल्य वाले कुल 2,88,32,748 शेयर (जो निर्गम-पूर्व चुकता शेयर पूंजी का 1.415 प्रतिशत हैं) 574 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कुल 1,655 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं।'' बैंक ने कहा कि यह बिक्री एसबीआई की परिसंपत्ति प्रबंधन इकाई एसबीआईएफएम के आईपीओ-पूर्व नियोजन का हिस्सा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!