Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Apr, 2026 10:34 AM

आज कमोडिटी मार्केट में बड़ा उलटफेर देखनो को मिला है। कल बड़ी तेजी के बाद आज (9 अप्रैल) सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेज गिरावट देखने को मिली। घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में दोनों कीमती धातुएं टूटी हैं।
बिजनेस डेस्कः आज कमोडिटी मार्केट में बड़ा उलटफेर देखनो को मिला है। कल बड़ी तेजी के बाद आज (9 अप्रैल) सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेज गिरावट देखने को मिली। घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में दोनों कीमती धातुएं टूटी हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना, जो पिछले सत्र में 1,51,776 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, आज 1,129 रुपए गिरकर 1,50,647 रुपए पर खुला। सुबह 9:20 बजे यह 713 रुपए यानी 0.47% की गिरावट के साथ 1,51,063 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। इस समय सोना 476 रुपए की गिरावट के साथ 1,51,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।
5 मई डिलीवरी वाली चांदी, जो पिछले सत्र में 2,39,918 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी, आज गिरकर 2,35,850 रुपए पर खुली। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 4,785 रुपए की गिरावट आई और यह 2,35,133 रुपए तक पहुंच गई। खबर लिखे जाने के समय चांदी 2886 रुपए यानी 1.20% गिरकर 2,37,032 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
एक दिन पहले क्यों आई थी जोरदार तेजी?
बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में तेज उछाल देखने को मिला था। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनने से वैश्विक बाजारों में राहत का माहौल बना।
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। चांदी 2.51 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।
वहीं, IBJA के आंकड़ों के मुताबिक...
- 24 कैरेट सोना 1,51,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (GST और मेकिंग चार्ज अलग)
- गुड रिटर्न के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,53,820 रुपए
- 22 कैरेट सोना 1,41,100 रुपए
- चांदी 2,60,000 रुपए प्रति किलो