Samsung को पछाड़ SK Hynix ने रचा इतिहास, मार्केट कैप में बना नंबर-1

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 01:25 PM

sk hynix makes history by overtaking samsung to become number one

टेक इंडस्ट्री में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जिसने सबको चौंका दिया है। एसके हायनिक्स (SK Hynix) ने मार्केट कैप के मामले में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को पीछे छोड़ दिया है। पिछले 26 सालों में यह पहली बार है जब सैमसंग से उसका नंबर वन का ताज छिना है।

बिजनेस डेस्कः टेक इंडस्ट्री में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जिसने सबको चौंका दिया है। एसके हायनिक्स (SK Hynix) ने मार्केट कैप के मामले में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को पीछे छोड़ दिया है। पिछले 26 सालों में यह पहली बार है जब सैमसंग से उसका नंबर वन का ताज छिना है। 

शेयरों में जोरदार उछाल 

सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान SK Hynix के शेयरों में 5.7% की तेजी आई, जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 2,082.5 ट्रिलियन वॉन (करीब 1.35 ट्रिलियन डॉलर) पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में केवल 0.4% की मजबूती रही, जिससे उसका मार्केट कैप 2081.3 ट्रिलियन वॉन रह गया।

AI की बढ़ती मांग से मिला बड़ा फायदा

विश्लेषकों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी तकनीकों की तेज मांग ने SK Hynix को जबरदस्त बढ़त दिलाई है। कंपनी हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) चिप्स के क्षेत्र में मजबूत स्थिति रखती है, जिनकी मांग AI सर्वर और डेटा सेंटर में तेजी से बढ़ रही है।

निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

इस साल SK Hynix के शेयरों ने 340% से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है, जबकि इसकी तुलना में सैमसंग के शेयर सिर्फ 200% की बढ़त दर्ज की गई है। बेहतर प्रदर्शन के चलते निवेशकों का भरोसा SK Hynix पर लगातार बढ़ता गया।

पहले भी बनाया था बड़ा रिकॉर्ड

मई 2026 में SK Hynix ने पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद AI सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं और मजबूत कारोबारी प्रदर्शन ने कंपनी की वैल्यूएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!