Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Aug, 2026 11:43 AM

Pi Network Down: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच इस समय काफी निवेशक मुंह मोड़ रहे हैं। कारण है कि इसमें अब रिटर्न बहुत ज्यादा नहीं है। बिटकॉइन अपने बुरे दौर से गुजर रही है। वहीं Pi Network Coin पिछले एक साल में करीब 80
Pi Network Down: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच इस समय काफी निवेशक मुंह मोड़ रहे हैं। कारण है कि इसमें अब रिटर्न बहुत ज्यादा नहीं है। बिटकॉइन अपने बुरे दौर से गुजर रही है। वहीं Pi Network Coin पिछले एक साल में करीब 80 फीसदी तक गिर चुकी है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में कॉइन में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है, लेकिन लंबी अवधि में निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है।
सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे पाई नेटवर्क कॉइन की कीमत 0.08966 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले 24 घंटे में इसमें 1.98% से की गिरावट आई है यानी पाई नेटवर्क के निवेशकों को लगातार नुकसान हो रहा है।
एक हफ्ते में मिली मामूली राहत
लगातार गिरावट के बीच पाई नेटवर्क में पिछले एक हफ्ते में कुछ सुधार आया है। इन 7 दिनों में इसकी कीमत में करीब 5 फीसदी की तेजी दिखाई दी है। इन 7 दिनों में एक बार पाई नेटवर्क चढ़कर 0.09474 डॉलर (करीब 9 रुपए) तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद इसमें फिर गिरावट आई।
एक महीने में 10% लुढ़का
पिछले एक महीने में पाई नेटवर्क में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान इसमें लगातार उतार-चढ़ाव आता रहा। इन 30 दिनों में एक मौका ऐसा भी आया जब इसकी कीमत गिरकर 0.07172 डॉलर तक आ गई थी।
एक साल में बुरी गिरावट
Coinmarketcap के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में पाई नेटवर्क की कीमत करीब 80% लुढ़क चुकी है यानी एक साल पहले जिसके पास एक लाख रुपए के पाई नेटवर्क कॉइन थे, उनकी वैल्यू अब मात्र करीब 20 हजार रुपए रह गई है यानी उन निवेशकों को करीब 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।