Stock Market today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76,100 के पार

Edited By Updated: 29 May, 2026 09:23 AM

stock market opens in the green bse crosses 76 100

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (29 मई) को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। BSE सेंसेक्स 238.67 अंक की बढ़त के साथ 76,106.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 50.70 अंक की मजबूती के साथ 23,957.85 के स्तर पर है।

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (29 मई) को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। BSE सेंसेक्स 238.67 अंक की बढ़त के साथ 76,106.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 50.70 अंक की मजबूती के साथ 23,957.85 के स्तर पर है।

बकरीद पर बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

गुरुवार को बकरीद के मौके पर घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे। कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजारों में आज किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ। मुद्रा बाजार में भी कारोबार बंद रहा। इस बीच, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख रहा। हांगकांग का हैंग सेंग 1.27 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.47 प्रतिशत फिसल गया। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

बुधवार को सेंसेक्स 142 अंक टूटा था

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 142 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली छह अंक की गिरावट रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 75,867.80 अंक पर बंद हुआ। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 6.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 अंक पर रहा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!