कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में तेजी

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 10:26 AM

domestic stock markets rally on falling crude oil prices

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले के बाद बीएसई सेंसेक्स 316.53 अंक चढ़कर 78,745.48 अंक पर...

मुंबईः कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले के बाद बीएसई सेंसेक्स 316.53 अंक चढ़कर 78,745.48 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 8.85 अंक गिरकर 24,606.05 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व के शेयर बढ़त में रहे। वहीं, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टाइटन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चार प्रतिशत और जापान का निक्की 225 तीन प्रतिशत चढ़ा। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। 

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,446.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 210.08 अंक और एनएसई निफ्टी 159.40 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!