Stock Market Crash: हफ्ते की खराब शुरुआत, शेयर बाजार धड़ाम, जान लें किन कारणों से आई भयंकर गिरावट

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 11:05 AM

stock market plummets find out what caused this massive decline

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (13 अप्रैल) को जोरदार गिरावट देखने को मिली। कारोबारी हफ्ते की शुरुआत निवेशकों के लिए झटके के साथ हुई, जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,600 अंकों तक टूट गया, जबकि निफ्टी 23,600 के नीचे फिसल गया। वैश्विक तनाव, महंगे...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (13 अप्रैल) को जोरदार गिरावट देखने को मिली। कारोबारी हफ्ते की शुरुआत निवेशकों के लिए झटके के साथ हुई, जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,600 अंकों तक टूट गया, जबकि निफ्टी 23,600 के नीचे फिसल गया। वैश्विक तनाव, महंगे होते कच्चे तेल, कमजोर रुपए और खराब ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में आज चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुबह करीब 10:57 बजे, बीएसई सेंसेक्स 999.33 अंक (करीब 1.29%) गिरकर 76,550.92 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी भी लगभग 294.10 अंक की गिरावट के साथ 23,756.50 के स्तर पर पहुंच गया।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

इस बड़ी गिरावट के पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण रहे, जिनमें सबसे बड़ा असर अमेरिका-ईरान तनाव का रहा। दोनों देशों के बीच शांति वार्ता बेनतीजा रहने की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं, जिससे बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हो गया।

तेल की कीमतों में तेज उछाल भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। इससे महंगाई, राजकोषीय घाटा और आर्थिक वृद्धि पर दबाव पड़ सकता है।

रुपए में गिरावट

वहीं, रुपए में भी कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 93.28 के स्तर पर पहुंच गया, जिससे विदेशी निवेशकों की धारणा और प्रभावित हुई।

कमजोर ग्लोबल सेंटीमेंट

ग्लोबल बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले। एशियाई बाजारों में गिरावट रही और अमेरिकी फ्यूचर्स भी दबाव में नजर आए, जिससे भारतीय बाजार पर अतिरिक्त असर पड़ा।

बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली

इसके अलावा, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली ने बाजार की गिरावट को और बढ़ा दिया। बैंक निफ्टी 2% से ज्यादा टूट गया, जबकि PSU और प्राइवेट बैंक शेयरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!