Stock Return: 1 लाख को ₹25 लाख बनाने वाला स्टॉक, 5 साल में दिया 2412% रिटर्न

Edited By Updated: 18 May, 2026 05:19 PM

stock that turned rs 1 lakh into 25 lakhs 2 412 return in 5 years

भारतीय शेयर बाजार में ऐसे कई स्टॉक्स हैं, जिन्‍होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया। कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स (Kernex Microsystems) उन चुनिंदा मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल हो गया है, जिसने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है। रेलवे सुरक्षा...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में ऐसे कई स्टॉक्स हैं, जिन्‍होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया। कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स (Kernex Microsystems) उन चुनिंदा मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल हो गया है, जिसने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है। रेलवे सुरक्षा समाधान, एंटी-कोलिजन सिस्टम और सिग्नलिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयर ने पिछले पांच वर्षों में 2412% का दमदार रिटर्न दिया है।

साल 1991 में स्थापित कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स आज भारतीय रेलवे और विदेशी रेल ऑपरेटरों के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक विकसित करने वाली प्रमुख कंपनी बन चुकी है। कंपनी एंटी-कोलिजन सिस्टम, लेवल-क्रॉसिंग प्रोटेक्शन और रेलवे सिग्नलिंग सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है।

एक महीने में करीब शेयर का प्रदर्शन

कंपनी के शेयर ने पिछले एक महीने में करीब 18% की तेजी दिखाई है। वहीं 2026 में अब तक यह लगभग 13% मजबूत हो चुका है, जबकि एक साल में निवेशकों को 53% का रिटर्न मिला है।

₹1 लाख का ₹25 लाख 

21 मई 2021 को कंपनी का शेयर करीब 54.40 रुपए पर था, जो अब बढ़कर 1366.90 रुपए तक पहुंच गया है यानी अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें 1 लाख रुपए लगाए होते, तो आज उसकी रकम बढ़कर लगभग 25 लाख रुपए हो चुकी होती।

कंपनी के बारे में 

कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट्स में एंटी-कोलिजन डिवाइसेज (ACD), ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TCAS), ट्रेनशील्ड और लेवल-क्रॉसिंग वार्निंग सिस्टम शामिल हैं। LxGuard, SAFELx और SENTINEX जैसे ब्रांड्स के जरिए कंपनी रेलवे सुरक्षा को मजबूत बनाने का काम कर रही है।

इसके अलावा कंपनी डिजिटल एक्सल काउंटर्स, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम्स, डेटा लॉगिंग सॉल्यूशंस और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए EPC सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।

भारत सरकार के ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम को बड़े स्तर पर लागू करने की योजना से कंपनी को बड़ा फायदा मिल रहा है। कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स सरकार द्वारा मंजूर चुनिंदा OEM कंपनियों में शामिल है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!