Penny Stock: 10 रुपए के कम कीमत वाले स्टॉक में लगा अपर सर्किट, एक साल में कैसा रहा शेयर का सफर

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 03:57 PM

penny stock hits upper circuit look at the share s journey over the past year

Penny Stock: 10 रुपए से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक में रोज अपर सर्किट लग रहा है। लॉजिस्टिक कंपनी ए-1 लिमिटेड (A-1 Limited) ने कल ही 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए परिणाम घोषित किए। आज भी स्टॉक खुलते ही अपर सर्किट में पहुंच गया। पिछले

मुंबईः Penny Stock: 10 रुपए से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक में रोज अपर सर्किट लग रहा है। लॉजिस्टिक कंपनी ए-1 लिमिटेड (A-1 Limited) ने कल ही 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए परिणाम घोषित किए। आज भी स्टॉक खुलते ही अपर सर्किट में पहुंच गया। 

खुलते ही अपर अपर सर्किट

28 जुलाई को ए-वन लिमिटेड के शेयर बीएसई में 5.71 रुपए पर बंद हुए थे। आज सुबह यह 5.99 रुपए पर खुला जो कि कल के मुकाबले करीब पांच फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही यह अपर सर्किट में फंस गया। इसमें सर्किट लिमिट 5% का है।

एक साल में बड़ा उतार-चढ़ाव

बीते एक साल में इस शेयर में काफी उतार-चढ़ाव रहा। इसका 52 सप्ताह के हाई लेवल 70.41 रुपए का है। यह स्तर नवंबर 2025 में पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 5 रुपए का है जो कि 5 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड हुआ था। पिछले एक सप्ताह में यह 10 फीसदी से भी ज्यादा चढ़ा है जबकि एक महीने में यह 22 फीसदी गिरा है। बीते तीन महीने की चाल देखें तो यह 52 फीसदी लुढ़का है और छह महीने में 85 फीसदी। बीते एक साल में इसका 65 फीसदी निगेटिव रिटर्न रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!